
भांडुप मे कजरी महोत्सव का आयोजन
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Aug 04, 2019
- 886 views
मुंबई - भांडुप मे कजरी महोत्सव 2019 का आयोजन संदेश फाऊंडेशन एवंम अभियान के द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिये फुगावाला कम्पाउंड मे 4अगस्त को शाम पाँच बजे सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया था। जहाँ पर संदेह फाऊंडेशन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संदेश फाऊंडेशन के अघ्यक्ष संजय आर शर्मा ने बताया। यह कार्यक्रम हम सब मिलकर काई वर्षों से कर रहे हैं। और आगे भी करते रहेंगे। सावन का महीना बहुत पवित्र होता है। हर तरफ भक्ति मय भावना बनी रहती है। हमारे उत्तर भारत मे कजरी गीत एवंम लोकगीत का रंगारंग कार्यक्रम बडे जोश के साथ मनाया जाता है। इसी परंपरा को ध्यान मे रखकर हर साल कजरी महोत्सव मुंबई मे मनाया जाता है।
मंगलवार, 13 अगस्त 2019 को शाम 6बजे से स्थान - जैनम बँक्वेट हाँल , एल बी एस मार्ग भांडुप पश्चिम मे रखा गया है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाँ रमापति राम त्रिपाठी ( सांसद देवरिया युपी), मनोज कोटक - सांसद ( ई.मुंबई) , डाँ अनिल बोंडे - कृषि मंत्री ( महाराष्ट्र राज्य)
इस कार्यक्रम मे उपस्थित संदेश फाऊंडेशन के सुभाष यादव, सदाशिव चतुर्वेदी, अनिल मिश्रा, अरविन्द मिश्रा, अनिल सिंह, शरद यादव, विनय मिश्रा, बाबुलनाथ दुबे, राधेश्याम गुप्ता, मिश्रा, नागेचंद दुबे, विनोद शुक्ला, हरिशंकर शर्मा, आर के पाल , सुरेश यादव रमाकांत यादव और महिला कार्यकर्ताओ के साथ सभी लोगों का आभार ब्यक्त किया।
रिपोर्टर