उत्तर यादव युवा संध ने भांडुप मे किया छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन

मुंबई ।। भांडुप मे उत्तर यादव युवा संघ , उत्तर पूर्व  (ईशान्य) जिला द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान व मार्गदर्शन का कार्यक्रम २८ जुलाई, रविवार को जैनम बैंक्वट (ए.सी.) हाँल , मे आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम मे यादव मेधावी छात्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक में 60% से अधिक अंक जिन्हें प्राप्त हुए हैं उन्हें संघ  द्वारा मेडल ,ट्राफी एंव संम्मानपत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेडिकल, इंजियरिंग आदि क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का संचालन कन्हैया यादव और दीनानाथ यादव ने मिलकर किया। उन्होंने ने अपने संचालन से सभी लोगों का मन मोह लिया। भूतपूर्व अध्यक्ष - गयाप्रसाद यादव ने कहा उत्तर यादव युवा संध ने कल्याण मे जमीन खरीद ली है। और 2022 तक यादव भवन निमार्ण हो जायेगा। अमेरिका से आये हुँये शिवलाल यादव ने बच्चों को समय का ध्यान मे रखकर पढने की सलाह दी। और आर्थिक पूर से कमजोर बच्चों की मदत के लिये सहयोग करने का आश्वासन दिया। सपा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर ने आये हुये छात्रों को नशा से दूर और अपने से बडो का आदर करना तथा अपने माता पिता का नाम रोशन करने की सलाह दिया। पालिटिकल ट्रेनर रामसमुझ यादव ने बच्चों को मल्टी टैलेन्ट बनी की सलाह दी। राज यादव - राज बुक डिपों ने T.Y.Com के बच्चों को बैंक द्वारा आर्टिकलशिप चलाया जा रहा है इस के बारे मे सभी बच्चों के बताया। जो अधिकांश छात्रों को पता नहीं है। उत्तर यादव युवा संध के  कैशियर लालमनी यादव ने कहा हम सब समाज के  लिये बहुत कार्य कर रहे हैं। अब समाज के सभी लोगों को आगे आकर संस्था से मिलने वाले सहयोग का भरपूर फायदा उठना चाहिये।

उत्तर यादव युवा संध के अध्यक्ष अमरजीत यादव ने बच्चों के साथ उनके माता पिता को अपने विचारों के द्वारा प्रोसाहित किया। उन्होंने उत्तर यादव युवा संध के सभी कार्यकर्ताओं का तारीफ करे उनका मनोबल बढाया। इस प्रकार के कार्यक्रम आगे होते रहने का संदेश दिया। अंतिम मे इस कार्यक्रम के अध्यक्ष मुरारी यादव ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों का आभार ब्यक्त किया। 

इस समारोह मे उपस्थित आर डी यादव ,अध्यक्ष उत्तर भारतीय फ्रंट और शशीकांत यादव, प्रदीप मनीराम यादव, हरेराम ब्रदी यादव, जितेंद्र दर्शन यादव, तेजनारायण यादव, कृष्ण मोहन यादव, इंद्रकुमार यादव, अशोक यादव, राजेश्वर यादव, रमाकांत यादव , रामजीवन यादव  इत्यादि थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट