
मुंबई मे यादव समाज के लोग भयभीत
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Jun 16, 2019
- 583 views
मुंबई - साकीनाका के पारिजात टॉवर,साकी विहार रोड,PMC बैंक के सामने,15 जून को विश्व यादव संघ के द्वारा मुंबई मे उपस्थित सभी यादवसमाज के लोगों को बुलाया गया था। आये दिनों मे यादवों की हत्यायें हो रही है। उसपर आत्मचिंतन और श्रधांजलि का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। सभी लोगों एक ही सवाल था। क्यों यूपी मे अभी तक अनेकों यादवों की हत्या हो गई । और उत्तर प्रदेश प्रशासन हाथ पर हाथ रखें। सिर्फ तमाशा दिखा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम मे सभी यादव संस्था के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर निणर्य लिया। कि हमारी संस्था अलग अलग हो सकती है। राजनैतिक प्रार्टीया भी अलग अलग हो सकती हैं। लेकिन सबसे पहले हम सब यदुवंशी है। सभी लोग मे सिर्फ एक ही संदेह दिखाई दे रहा था । आखिरकार भाजपा के पुनः सत्ता में आने के बाद से ही क्यो हो रही यादवों की हत्याये ?
उत्तर युवा संघ के अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा है। कि जिस प्रकार से यूपी मे हत्यायें हो रही है। वह हो सकती है। राजनैतिक से प्ररेरित हो। इस गंभीर विषय पर सभी यादव विरादरी के लोगों को गंभीरता से सोचना चाहिये। वासुदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद यादव जी ने कहा। कि सभी यादवो को एकमंच पर एकत्रित होना चाहिये। और प्रशासन के प्रति एक जन आदोलन करना चाहिये। राधा कृष्णा के संस्थापक डी.एन यादव ने अपने भाषण मे कहा कि योगी सरकार सिर्फ यादव विरादरी को टारगेट बनाकर कार्य कर रही है। पूर्विचल विकास परिवार के अध्यक्ष डाँ दुर्गेश यादव ने कहा कि अगर आवश्यकता पडी तो हम सब आजाद मैदान मे आदोलन करेगें। समाजसेवक जितेन्द्र यादव ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश मे भी जाकर योगी सरकार के विरुद्ध आदोलन करना चाहिये। इस क्रार्यक्रम के अध्यक्ष रा.एन. यादव जी ने कहा। बहुत जल्दी एक और सभा यादव समाज के लिये बुलाईं जायेगी तथा आगे कि रणनीति बनाईं जायेगी।
विश्व यादव संघ के अध्यक्ष मोतीलाल यादव ने उपस्थित सभी आदणीय उत्तर यादव युवा संघ के अध्यक्ष अमरजीत यादव , राधा कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डी एन यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के संस्थापक अध्यक्ष डॉ दुर्गेश यादव , वासुदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरएन यादव, विश्व यादव संघ के पदाधिकारी संतोष यादव , जितेन्द्र यादव, लालमनी यादव, भरत यादव आदि एंवम यादव समाज के सभी शुभचिंतकों का आभार ब्यक्त किया। तथा उन्होंने कहा यादव समाज को एकत्रित करने के लिये मैं तन, मन और धन से जुड़ा हुँ।
रिपोर्टर