
शिक्षा प्रणाली मे गिर रहा है मुंबई का ग्राफ
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Jun 08, 2019
- 609 views
मुंबई ।। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक औरउच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए हैं। पुणे में बोर्ड की चेयरमैन डॉ. शकुंतला काले ने बताया कि इस बार कुल 77.10 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं,जो पिछली बार की तुलना में करीब12.31 प्रतिशत कम है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी और 82.82 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं हैं। सबसे ज्यादा बच्चे कोकण डिविजन में पास हुए हैं
प्राप्त आकडों पर नजर डाले तो कहीं ना कहीं मुंबई शहर शिक्षा प्रणाली मे पिछड रहा हैं। विभाग(मंडल) उत्तीर्ण छात्र कोंकण 88.38% लेकर प्रथम स्तान पर रहा।, कोल्हापुर ने 86.58% लाकर दुसरे स्थान पर पहुँचा। औरंगाबाद 85.20% के साथ तिसरे नम्बर है। पुणे जो की शिक्षा विभाग का हब कहलाता वह 82.48% के साथ चौथे नम्बर पर आ गया। मुंबई 77.04% के साथ पाचवें नम्बर है। मुंबई एक गंभीर समस्या पर विचार करना चाहिये। नासिक 77.58% , लातूर72.87%, अमरावती71.98%,और नागपुर 67.27% प्राप्त किये हैं। सभी आकडे परीक्षा मे बैठे विधार्थियों पास होने के आधार पर लिया गया है।
रिपोर्टर