
भांडुप मे शोभायात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Apr 06, 2019
- 813 views
मुंबई ।। भांडुप पश्चिम मे 6मार्च, हनुमान नगर के महाकली मंदीर से पालकी शोभा यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा का आयोजन भा.ज.पा. नगरसेविका जागृती प्रतिक पाटील और मंमीज फाउंडेशन के अध्यक्ष और बीजेपी के युवा नेता कौशिक कमलाकर पाटील ने किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शोभायात्रा मे बडी भारी मात्रा मे लोग उपस्थित हुये थे। महिलाओं की संख्या तो पहली बार भांडुप मे इतनी बडी तात मे दिखाई दी। रोड के दोनों साइट मे लोगों ने खडा होकर पालकी अभिनंदन कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि पूरा भांडुप इस शोभा यात्रा मे उमड पडा है।
सबसे पहले कौशिक पाटील ने अपने पूरे परिवार के साथ महाकली मंदिर पूजा अर्चना के साथ शौभा यात्रा के साथ पालकी यात्रा आरंभ हुई। यह शोभायात्राह नुमान नगर से होते हुए, फरिदनगर, प्रतापनगर, संभाजी चौक होते हुये महाराष्ट्र नगर के दिना बामा सभागृह मे समाप्त हुआ।
इस शोभायात्रा मे बीजेपी के लोकसभा के उम्मीदवार मनोज कोटक ने भी अपनी उपस्थित जताई। नगरसेविका जागृती प्रतीक पाटील ने शोभायात्रा मे उपस्थित संजय शर्मा, पी.एस.पांडे, गनेश कंदु ,लायन मित्र के कार्यकर्ता और सभी नागरिक, रहवासियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर