
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को सम्मान समारोह सपन्न हुआ।
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Mar 16, 2019
- 536 views
मुंबई । थाने के वीर सावरकर नगर मे सावित्रीबाई फुले स्कूल के अंदर बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय दुबे द्वारा विश्व महिला दिवस का आयोजन गया था।
आशीष दुबे के अनुुुसार इस कार्यक्रम मे आई हुई करीब 400 से 500 तक सभी महिलाओं को, अपनी टीम के सभी पदाधिकारियों और मेंबर्स को डॉक्टर अजय दुबे जी द्वारा विशेष सम्मान चिन्ह ,शॉल ,और बुके देकर उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि हमारे जीवन में महिलाओं का महत्व सर्वोपरि है । हमेशा बेटियों को और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने वाले डॉक्टर अजय एल दुबे जी ने हम सभी महिलाओं का प्रोत्साहन और हौसला बढ़ाया । इस कार्यक्रम को और भी रुचिमय बनाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के थाना जिला के प्रभारी सोनी मिश्रा ने जिन्होंनेे सावित्रीबाई फुले स्कूल में करीब 150 से अधिक जरूरतमंद बच्चियों को एग्जामिनेशन पैड ,पुस्तक ,पेंसिल और भोजन वितरण करवाया। सभी महिलाओ ने मिलकर उनको विशेष आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर