छठ पूजा को लेकर डीएम और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

संवाददाता पारस नाथ दुबे

डेहरी रोहतास। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के द्वारा सूझा घाट तिगरी, देहरी घाट एवं चन्पी घाट का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान छठ महापर्व को लेकर घाटों की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान घाट पर पानी के स्तर, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था एवं आपात प्रबंधन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने तथा सतर्कता एवं चुस्ती के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट