एयर राइफल शूटिंग में ऐलिस खान के शानदार प्रदर्शन पर कॉलेज में खुशी का माहौल

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गया। मिर्जा गालिब कॉलेज के छात्र ऐलिस खान ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए मगध विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन आर.एम.डब्ल्यू. कॉलेज, नवादा द्वारा किया गया था। ऐलिस खान कॉलेज के हिंदी विभाग के छात्र हैं। प्रतियोगिता में उनके टीम मैनेजर फरहान रजा अंसारी रहे।

ऐलिस की उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शासी निकाय के सचिव शकील अहमद खान ने भी शुभकामनाएं दीं। खेल प्रभारी डॉ. जोफैल हसन, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. इबरार खान, डॉ. अकरम वारिस सहित शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं ने भी ऐलिस खान को बधाई दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट