जिविका दीदियों को समूह संचालन बेहतर करने का निर्देश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 13, 2026
- 3 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)--------- प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋतु रंजन कुमार ने शनिवार को पंचायत सरकार भवन, बेलांव में जिविका दीदियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के संचालन को और बेहतर एवं सुचारू बनाने पर जोर दिया।
बीडीओ ने जिविका दीदियों से कहा कि समूह संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर इसकी जानकारी उन्हें दें। समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जिविका दीदियों द्वारा समूहों का संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा है। इसी तरह आगे भी मेहनत करते हुए प्रखंड और जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर रामपुर का नाम रोशन करने का प्रयास करें।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों में होने वाले वित्तीय लेन-देन का लेखा-जोखा व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। बीडीओ ने कहा कि आय-व्यय का सही हिसाब-किताब संधारित करने से भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
बैठक के दौरान जिविका से संबंधित विभिन्न विभागीय दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही, सभी निर्देशों का पालन करने और समूहों के कार्यों को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की गई।


रिपोर्टर