एसडीएम ने अवैध पशु लदे ट्रक को पकडा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 09, 2026
- 14 views
रोहतास। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार बिक्रमगंज ने अवैध रूप से पशुओं को ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है।
दरअसल, अनुमंडल पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान एक ट्रक में अवैध तरीके से पशुओं को परिवहन करते हुए पाया गया। जांच के बाद एसडीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसमें लदे पशुओं को बिक्रमगंज थाना के सुपुर्द कर दिया।
मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन समेत गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


रिपोर्टर