कोचस के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार


रोहतास।जिले के कोचस बाजार स्थित होटल आशीर्वाद इंटरनेशनल में कथित रूप से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी SDPO-2, सासाराम के नेतृत्व में की गई।


पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पकड़े गए युवक की पहचान प्रीतम कुमार (26 वर्ष), पिता लालजी राय, ग्राम देवखैरा, थाना कोचस, जिला रोहतास के रूप में हुई है।


_मामले में पुलिस ने होटल के दो कर्मियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मियों में नीलेश कुमार, पिता सरोज सिंह, ग्राम पानापुर, थाना धनसोई, जिला बक्सर तथा हरिओम कुमार, पिता अरुण साह, ग्राम फैजलगंज, थाना सासाराम, जिला रोहतास शामिल हैं।_


पुलिस द्वारा होटल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, होटल मालिक प्रभाकर श्रीवास्तव सहित गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट