47वीं बटालियन सीआरपीएफ में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, जवानों और स्कूली बच्चों ने किया सामूहिक गान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 10, 2026
- 14 views
गयाजी। जेल कॉम्प्लेक्स स्थित 47वीं बटालियन सीआरपीएफ परिसर में कमांडेंट श्री अवधेश कुमार के नेतृत्व में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सीआरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के साथ पूरे उत्साह और मधुर स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी केके सिंह एवं अनिल कुमार, डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार, पंकज कुमार सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
आयोजन का उद्देश्य सीआरपीएफ जवानों और नई पीढ़ी के बीच राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना देखने को मिली।


रिपोर्टर