बिना सरकारी मदद के 20 साल से जान जोखिम में डालकर सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं डेहरी के अमर गुप्ता
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 01, 2026
- 83 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अपनी जान की परवाह किए बिना पिछले करीब 20 वर्षों से विषैले सांपों को रेस्क्यू कर समाज सेवा कर रहे हैं डेहरी के बस्तीपुर निवासी अमर गुप्ता। पिता का नाम शिव केदार गुप्ता है।
अमर गुप्ता ने बताया कि अब तक उन्होंने हजारों की संख्या में कोबरा, नाग, करैत समेत सभी प्रकार के बिषधर सांपों का रेस्क्यू किया है। उनका कहना है कि सांपों से अब उन्हें किसी तरह का भय नहीं लगता क्योंकि यह काम उनके जीवन का हिस्सा बन चुका है।
रात हो या दिन, जब भी किसी व्यक्ति से सांप निकलने की सूचना मिलती है, वे तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का काम करते हैं। इतना ही नहीं, अगर कोई जानवर कहीं फंस जाता है तो उसे निकालने का काम भी ये लोग करते हैं।
इस नेक काम में उनका साथी रविंद्र कुमार 24 घंटे सहयोग करता है। दोनों मिलकर बिना किसी छुट्टी और बिना किसी सरकारी सहायता के यह जोखिम भरा काम लगातार कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमर और रविंद्र वन विभाग का काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार की तरफ से इन्हें किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली है। न तो कोई उपकरण दिया गया है और न ही कोई मानदेय।
अमर गुप्ता का कहना है कि सांपों को मारना नहीं चाहिए। उन्हें पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ देना ही सही तरीका है, जिससे इंसान और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रहें।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे रेस्क्यूअर्स को प्रशिक्षण, जरूरी किट और आर्थिक सहयोग दिया जाए, ताकि वे और बेहतर तरीके से लोगों की मदद कर सकें।
बस्तीपुर और आसपास के गांवों में अमर गुप्ता को लोग "स्नेक मैन" के नाम से भी जानते हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा की हर कोई सराहना करता है।
कुछ स्थानीय लोगों ने जिन में ईश्वर दयाल सिंह छोटू पांडे कीर्तन श्रीवास्तव अजय यादव रणजीत सिंह कुंदन सभी लोगों ने
फिलहाल प्रशासन से गुहार किया है कि इन जमीनी हीरो की मेहनत को पहचाना जाए और इन्हें उचित सम्मान व सहयोग दिया जाए।


रिपोर्टर