कृष्णापुर की बेटी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट


रोहतास ।जिले के नोखा नगर परिषद के कृष्णापुर की बेटी अनुप्रिया भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशंड हुई हैं। रंजीत सिंह एवं शशि बला कुमारी की पुत्री अनुप्रिया ने आर्मी मेडिकल कॉलेज, पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना के मेडिकल अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। अब वे एक वर्ष तक मिलिट्री हॉस्पिटल, चंडीगढ़ में इंटर्नशिप करेंगी। जिसके बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर के पद पर अपनी सेवाएं देंगी और सैनिकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाएंगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट