सोनहन थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट

कैमूर-- आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोनहन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान जगेबराव पंचायत के पूर्व मुखिया भरत पासवान, माहवारी पंचायत के बीडीसी सहित कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट