बंजारी गेट के समीप बड़ा हादसा टला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 06, 2026
- 5 views
रोहतास। शनिवार करीब 10:00 बजे बंजारी स्थित डालमिया प्लांट गेट के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि चालक की सूझबूझ और सतर्कता के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।


रिपोर्टर