विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुर प्रखंड में लगाए गए पौधे

संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत। प्रखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सार्वजनिक एवं कई स्थलों पर पौधे लगाए गए। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी अनु कुमारी पीटीए मनरेगा विजय कुमार ने पौधारोपण किया। प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रमेश कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया। करमचट थाना अध्यक्ष पंकज कुमार बेलाव थाना अध्यक्ष परमहंस कुमार प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव पियर्स संजय सिंह सुधीर कुमार रमेश कुमार कार्यपालक सहायक नंदनी कुमारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने कुर्मी के साथ गांवों में पौधा लगाया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन रामपुर के अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारीयों के साथ गांव में पौधारोपण किया। बड़कागांव पंचायत के मुखिया अमरेंद्र पांडे अमृत सरोवर पर मनरेगा के द्वारा पौधारोपण किया गया। सभी पंचायत में मुखिया के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण का शुरूआत किया गया। पौधारोपण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने कहा बदलते परिवेश एवं पर्यावरण की शुद्धता के लिए धरती पर पेड़-पौधे होने जरूरी है। उन्होंने ने कहा धरती माता बिना हरा-भरा उदास लगती है। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने आह्वान किया आए हम-सब मिलकर पर्यावरण दिवस अवसर पर धरती मां के नाम पर पौधे लगाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट