राष्ट्रीय राजमार्ग के एक होटल से पांच बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट


दुर्गावती/कैमूर:-- बाल श्रमिक अधिनियम तो बना लेकिन सचमुच देखा जाए तो आज भी अक्षर सह उसका पालन होते नहीं दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग हो या माल की दुकान या चाय नाश्ता का होटल अक्सर बाल श्रमिक वहां काम करते दिखाई देते हैं। लेकिन रास्ते से गुजरने वाले पदाधिकारी इस पर कोई नहीं ध्यान देते और ध्यान देते हैं जब जब किसी के द्वारा सूचना दी जाती है या अधिकारी कभी कभार अभियान चलाते हैं तो, कुछ पर कार्रवाई करने के बाद बाकी को एवं ही छोड़ दिया जाता है। इसी क्रम में दुर्गावती के राष्ट्रीय राजमार्ग 19एक लाइन होटल से बाल श्रमिकों को मुक्त किया गया। मुक्त होने वाले बाल श्रमिकों में विकास कुमार पिताजी दिना नाथ कुमार ग्राम चरगढा थाना मानस जिला सोनभद्र, प्रेम कुमार पिता जमुना लोहार ग्राम पिपरा थाना अध्वरा जिला कैमूर चंदेश्वर कुमार पिता जोगेंद्र कुमार ग्राम लोढा थाना मानची जिला सोनभद्र, रंजीत कुमार पिता सुरेश कुमार अरबाज अहमद पिता मोहम्मद शहजाद कुकुरपाडा थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश को मुक्त कराया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट