एसडीएम ने नोखा में गैस एजेंसी पर छापा मारी


रोहतास। जिले के नोखा में बिना अनुमति बाजार समिति से गैस सिलेंडर वितरण करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने अभय इंडेन सर्विस से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से कम्पनी के सक्षम प्राधिकार द्वारा फाइन लगाने की अनुशंसा की गई है। जांच में पाया गया कि एजेंसी ने सुबह 07.00 बजे से 10.00 बजे तक गोदाम के बजाय बाजार समिति से गैस वितरित किया। जो अनुमंडल कार्यालय के उस आदेश का उल्लंघन है, जिसमें कहा गया है कि गोदाम एवं होम डिलीवरी के अलावा किसी और जगह पर बिना सूचना दिए गैस सिलेंडर वितरण नहीं करना है। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर अभय इण्डेन सर्विस नोखा पर यह कार्रवाई की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट