अकोढ़ीगोला में 22.4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 02, 2026
- 40 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोबरधनपुर में अवैध शराब के खिलाफ की गई छापेमारी में 22.4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है।थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम गोबरधनपुर में त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान 22.4 लीटर अवैध देशी शराब जब्त कर ली गई। आरोपी कारोबारी ढकेलु भुइया, पुत्र नागेश्वर भुइया, निवासी ग्राम गोबरधनपुर, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास मौके से भागने में सफल रहा।पुलिस टीम ने तत्काल मौके से शराब जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की धरपकड़ के लिए छानबीन एवं अग्रिम कार्रवाई तेज कर दी गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बिहार सरकार की शराबबंदी नीति के अनुरूप जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। जनमानस से अपील की जाती है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना थाना प्रभारी अकोढ़ीगोला या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।


रिपोर्टर