बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क संशोधन अधिनियम-2022 के तहत 46 लीटर देशी महुआ शराब बरामद।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 01, 2026
- 21 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन।दरिहट थाना कांड संख्या-34/26, दिनांक-31/03/2026, धारा-30(9) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम-2022 के अंतर्गत आज दिनांक 31.03.2026 को दरिहट थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर, दरिहट सोन नदी के किनारे से अखिलेश्वर कुमार सिंह (उम्र-45 वर्ष), पुत्र रामलखन सिंह, ग्राम-भुसुहुला, थाना-दरिहट, जिला-रोहतास को 46 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।बरामदगी:
46 लीटर देशी महुआ शराब (महुआ) स्थान: शिव मंदिर, दरिहट सोन नदी किनारे कार्रवाई:उपरोक्त अभियुक्त को शराब सहित थाना में लाकर कांड दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। नोट: बिहार सरकार की शराबबंदी नीति के सख्ती से अनुपालन हेतु जिला पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जनता से अपील है कि शराब तस्करी या अवैध शराब की कोई सूचना मिले तो तुरंत दरिहट थाना या जिला नियंत्रण कक्ष पर सूचित करें।


रिपोर्टर