डेहरी में सांसद मनोज तिवारी का भव्य स्वागत, रेलवे विकास को लेकर दिया बड़ा आश्वासन


संवाददाता पारसनाथ दुबे 


डेहरी ओन सोन रोहतास । दिल्ली के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी के डेहरी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वे शहर के एक होटल में पहुंचे, जहां भाजपा नेता बबल कश्यप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यवसायियों ने जोरदार अभिनंदन किया।

इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें सांसद के समक्ष रखीं। प्रमुख मांगों में डेहरी स्थित रेल कारखाने को पुनः चालू कराने, पाली पुल पर रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था शामिल रही।

सांसद मनोज तिवारी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें लिखित रूप में संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही रेल मंत्री से मुलाकात कर इन मुद्दों पर आवश्यक पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता अमित कुमार पटेल ने इस अवसर पर कहा कि “मनोज तिवारी बिहार की शान हैं” और डेहरी डालमियानगर से उनका विशेष लगाव रहा है, वें डालमियानगर में शिक्षा भी ग्रहण किए हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबल कश्यप, मंडल अध्यक्ष रविशंकर राय, वीरेंद्र शर्मा, विनोद सिंह, सरोज उपाध्याय, पवन सिंह, सूरज सिंह, अरुण गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, विनय प्रताप, संजय गुप्ता, भगवान शर्मा, दिग्विजय उपाध्याय, गंगा कुमारी, सोनू कसेरा, बसंत कुमार, पंकज गुप्ता, अमित गुप्ता, रेखा सिंह, सुमित सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय व्यवसायी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने क्षेत्रीय विकास की उम्मीदों को नई दिशा देने का काम किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट