नगर पंचायत हाटा में दिनदहाड़े हर्ष फायरिंग, स्थानीय युवक की पहचान

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, नगर पंचायत कार्यालय के समीप हुई घटना से दहशत



रिपोर्ट संदिप कुमार 



कैमूर:-- चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में मंगलवार दोपहर हर्ष फायरिंग का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना नगर पंचायत कार्यालय के समीप घटी, जहां एक युवक द्वारा हवा में फायरिंग किए जाने की सूचना मिली। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने वाला युवक पियूष पांडेय बताया जा रहा है, जो नगर पंचायत हाटा का ही निवासी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें फायरिंग की घटना कैद हो गई। फुटेज के आधार पर ही आरोपी की पहचान पियूष पांडेय के रूप में की गई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सार्वजनिक स्थल पर इस प्रकार की फायरिंग को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट