रेलवे ट्रैक से शव बरामद

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर):-- पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड पर ग्राम दहियावा के सामने पश्चिमी फाटक के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। प्राप्त खबरों के मुताबिक मंगलवार शाम 3:00 बजे के आसपास दुर्गावती पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड पर दुर्गावती स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर दहियाव गांव के पास पड़ा है।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया वह व्यक्ति पुलिस की हाफ वर्दी पैंट और सफेद टाइप का शर्ट पहने हुए था और एक वर्दी अपने पास में भी रखा था। जहां से पुलिस ने शव को बरामद कर थाने लाइ तथा काफी खोज बिन और लोगों के पहचान के बाद भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। तत्पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भभुआ भेज दिया और पहचान के लिए फोटो अपने पास रख लिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर आगे की अनुसंधान कर रही है कि व्यक्ति कहां-कहां है और कैसे ट्रेन से गिरा है या कुछ और बातें हैं

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट