कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 03, 2026
- 5 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर- नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी स्ट्राइक की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मोहनिया में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है। मामला 2 मार्च 2026 का है। मोहनिया के महेंद्र होटल के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक काले रंग की अपाची बाइक पर सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 36.28 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
"पकड़े गए आरोपी की पहचान बृजेश सिंह (पिता गोरख सिंह, ग्राम अवारी) के रूप में हुई। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने साथी का नाम उगल दिया। इसकी निशानदेही पर इस्लामगंज मोहल्ले में शौकत अंसारी के घर पर छापेमारी की गई। शौकत अंसारी के घर से 170 ग्राम ब्राउन शुगर और 34,550 रुपये कैश बरामद हुए। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 206.29 ग्राम ब्राउन शुगर 34,550 रुपये नगद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, अपाची मोटरसाइकिल, 347 ग्राम पैकिंग प्लास्टिक और एक वीवो मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों, बृजेश सिंह और शौकत अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


रिपोर्टर