बिहार पुलिस सप्ताह दिवस को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी स्कूली बच्चे भी हुए शामिल

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- रविवार की सुबह थाना प्रभारी गिरीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह दिवस को लेकर प्रभात फेरी निकाला गई। इस प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।बता दें कि पुलिस और जनता के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के निर्देशानुसार 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जाता है। प्रभात फेरी का कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रेलवे स्टेशन दुर्गावती एवं प्रखंड मुख्यालय में समाप्त हुआ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति को लेकर तथा पुलिस पब्लिक बच्चों के संबंध में मधुरता लाना है तथा पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करना और जनता व पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना है। ताकि पुलिस और जनता मिलकर समाज के उत्थान के लिए काम कर सके। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित बच्चों ने भी प्रभात फेरी में हिस्सा लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट