परैया में फार्मा रजिस्ट्रेशन शिविर का एडीएम व डीसीएलआर ने किया औचक निरीक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 04, 2026
- 20 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
परैया(गया)-- प्रखंड क्षेत्र में चल रहे फार्मा रजिस्ट्रेशन शिविर की कार्यप्रणाली की जांच के लिए गया के एडीएम पारितोष कुमार एवं डीसीएलआर ने देर शाम औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परैया खुर्द पंचायत के सरकार भवन में लगे शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाने एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वे परैया पहुंचे हैं। उन्होंने शिविर में मौजूद कर्मियों को कार्य में और अधिक तत्परता लाने का निर्देश दिया तथा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कृषि पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, कागजी कार्रवाई तथा आम जनता को मिल रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।
देर शाम वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन जमीनी स्तर पर कार्यों की वास्तविक स्थिति को गंभीरता से परख रहा है। इससे ग्रामीणों एवं आवेदकों में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। लोगों का मानना है कि जब उच्च अधिकारी स्वयं निरीक्षण करते हैं, तो उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से होता है।


रिपोर्टर