आरपीएफ द्वारा ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत यात्री का छूटा सामान सुरक्षित सुपुर्द
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 04, 2026
- 19 views
संवाददाता पवन कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट गया द्वारा ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक यात्री का छूटा हुआ सामान सही सलामत उसके परिजन को सौंपा गया।दिनांक 03 फरवरी 2026 को ट्रेन संख्या 12366 डाउन (रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस) में यात्रा के दौरान यात्री गोविंद कुमार साव का काला रंग का बैग कोडरमा स्टेशन पर उतरते समय कोच डी-1, सीट संख्या 41 पर छूट गया था। बैग में कॉपी-किताबें थीं।सूचना मिलने पर ऑन ड्यूटी सउनि पवन कुमार द्वारा बैग को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया। बाद में सउनि मु. खुर्शीद खां द्वारा सत्यापन के उपरांत यात्री की ममेरी बहन काजल कुमारी को बैग सौंपा गया।सामान की अनुमानित कीमत 1800 रुपये आंकी गई। यात्री ने आरपीएफ की सराहना की।


रिपोर्टर