महादलित टोला में बुनियादी सुविधाओं के अभाव

संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट 

कोंच(गया)-- प्रखंड अंतर्गत गरारी पंचायत के देवरा तकिया महादलित टोला में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी पंकज कुमार और अन्य ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जल-नल योजना और नाली निर्माण की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब से नल-जल योजना का संचालन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के हाथों में गया है, तब से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।गांव में एक अत्यंत प्राचीन कुआँ है, जिसका जीर्णोद्धार न होने के कारण वह खतरे का कारण बना हुआ है। किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। नाली निर्माण नहीं होने के कारण जलजमाव और गंदगी के बीच लोग आवागमन करने को मजबूर हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु जिला पदाधिकारी गया और जिला उपायुक्त को लिखित आवेदन के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया है। इसके बावजूद, अब तक किसी भी अधिकारी ने गांव की सुध नहीं ली और न ही योजनाओं का लाभ धरातल पर पहुँचा है। बीडीओ विपुल भारद्वाज ने कहा की ग्रामीणों को जो समस्या है कि उसे जल्द ही सुधार किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट