रामपुर में अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्या

रामपुर संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट 


रामपुर (कैमूर):- जिला पदाधिकारी के निर्देश पर रामपुर प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। यह जनता दरबार जनता की समस्याओं के लिए आयोजित किया गया था। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिक लेकर पहुंचे। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) क में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ दृष्टि पाठक बताया कि इनमें से अधिकांश आवेदन सामाजिक सुर पेंशन से संबंधित थे। बीडीओ पाठक ने बताया कि एक लाभार्थी की पेंशन गलती से मधुबनी जिले में स्थानांतरित हो गई थी, जिसे जनता दरबार में ही ठीक कर दिया गया। अब उस लाभार्थी को नियमित रूप से पेंशन मिलेगी। कई आवेदक पेंशन स्वीकृति की स्थिति जानने आए थे। इसके अतिरिक्त, दो आवेदन दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा बैटरी चालित ट्राईसाइकल उपलब्ध कराने से संबंधित थे। बीडीओ ने सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध निष्पादन का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट