18 से 21 तक चलेगा 19 केन्द्रो पर अवर निरीक्षक परीक्षा


रोहतास ।बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रोहतास जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी है। परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी एवं 21 जनवरी 2026 को दो-दो पाली में यथा-प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्ण तक एवं द्वितीय पाली 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक में आहूत की जायेगी। परीक्षा के कदाचार रहित एवं शांतिपूर्ण संचालन के मद्देनजर आज जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के द्वारा समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में परीक्षा में प्रतिनियुक्त केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गयी। दोनों ही वरीय पदाधिकारियों के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ एवं कदाचार रहित संचालित हो। परीक्षा संचालन से संबद्ध सभी पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक पूरी तत्परता एवं निष्ठा से कार्य करेंगे और यह उनकी जिम्मेदारी होगी की वे कदाचार रहित परीक्षा संचालन करायें। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई शिकायत मिली तो उस केंद्र के केंद्राधीक्षक,शिक्षक प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के विरुद्ध भी बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम–1981 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी करायीजायेगी। परीक्षा केंद्र में कोई भी परीक्षार्थी सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल,कैलकुलेटर,मोबाइल फोन,ब्लूटूथ उपकरण,डिजिटल डायरी,पॉम टॉप,पीडीए या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रकार का कदाचार या नकल करने का प्रयास करता है तो उसकी पात्रता रद्द कर दी जायेगी।

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06184—226093 है। परीक्षा के सफल आयोजन के मद्देनजर विद्युत विभाग,ट्रैफिक डीएसपी,जिला परिवहन पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी सासाराम को केंद्रों के 200 मीटर के परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया गया है। कदाचार-रहित परीक्षा संचालन के मद्देनजर केंद्रवार स्टैटिक दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़नदस्ता दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है।

अभ्यर्थियों के फोटोग्राफी एवं बायोमेट्रिक अंगूठा का निशान,जैमर लगाने एवं सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने हेतु भेजे गये आयोग के प्रतिनिधि के संदर्भ में संशय की की स्थिति में आयोग के दूरभाष संख्या 0612-2500231/2500232 से सत्यापन किया जा सकता है।

आयोग द्वारा उक्त परीक्षा के संपर्क पदाधिकारी के रूप में ललन कुमार उपाधीक्षक (मु०2) मोबाइल नंबर 7783847616 की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वे परीक्षा संयोजक एवं केंद्राधीक्षक के सतत् संपर्क में रहेंगे तथा देखेंगे कि परीक्षा संबंधी कोई समस्या उत्पन्न न हो। यदि ऐसी कोई बात प्रकाश में आती है तो वे आयोग के नियंत्रण कक्ष एवं विशेष कार्य पदाधिकारी को मोबाईल संख्या 8544403050 पर तत्काल सूचित करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट