आठवीं तक के सभी स्कूल 26 दिसंबर तक बंद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 23, 2025
- 133 views
रोहतास।जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। रोहतास जिले में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान एवं आंगनबाड़ी केंद्र 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, नौवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगी।
प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें। साथ ही सभी विद्यालयों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।


रिपोर्टर