शराब के नशे में महिला से गाली गलौज करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 05, 2025
- 317 views
संवाददाता जैनेंद्र तिवारी के रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के बहेरा गांव से शराब के नशे में महिला से गाली गलौज करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक हिरासत में। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार के बताया गया, कि थाना प्रशासन द्वारा बिहार सरकार के मद्य निषेध कानूनो को संकल्पित रूप से पालन किया जा रहा है। जिस क्रम में थाना प्रशासन को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में महिला के साथ गाली गलौज किया जा रहा है, सूचना की पुष्टि हेतु थाना प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को गिरफ्त में लिया गया। स्वास्थ्य जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के उपरांत व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बिट्टू कुमार शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरा का निवासी बताया जा रहा है। जिसके विरुद्ध कुदरा थाना कांड संख्या 81 / 25 दिनांक 03.03.25 धारा 126 (2)/74/352/3(5) BNS एवं 37 बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


रिपोर्टर