
जनपद स्तरीय संस्कृति उत्सव 2023 कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Jan 14, 2024
- 289 views
राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी गीत ने निर्णायक मंडल का मन मोहा
जौनपुर ।। जनपद स्तरीय ‘संस्कृति उत्सव-2023‘ कार्यक्रम का सामूदायिक भवन के सभागार में हुआ सफल आयोजन।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर ‘संस्कृति उत्सव-2023‘ कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ।
शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में ‘संस्कृति उत्सव-2023‘ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के इच्छुक सभी ग्रामीण/शहरी कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सामुदायिक भवन में किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम और नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।
कार्यक्रम की आयोजक जिला सूचना अधिकारी/जिला पर्यटन सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया।
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने सभी कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में सम्मानित सदस्य के रूप में संगीत अध्यापक डॉ नरेंद्र देव पाठक टी.डी. कॉलेज, संगीत विभाग, डॉ ज्योति सिन्हा सहायक आचार्य राज राजेश्वरी महाविद्यालय जफराबाद अध्यक्ष संस्कार भारती जौनपुर, सुभाष विश्नोई संगीत विभागाध्यक्ष टीडी डिग्री कालेज शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुमित कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी सम्मानित मीडिया बन्धुओं की उपस्थिति सराहनीय रही।
तहसील सदर के विशाल तिवारी, विनोद कुमार शुक्ला द्वारा मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध, सुदामा पांडे द्वारा गायन,कुसुम लता सोनकर द्वारा आल्हा, अभिषेक निषाद मयंक द्वरा गायन, इशू देव द्वारा एकल नृत्य, सोनम सरोज, बृजमोहन सरोज लोक गायन, गुलाब यादव राही द्वारा लोक संगीत गायन, विजय बहादुर यादव द्वारा लोक गायन, खुशबू प्रियांशी यादव , प्रतिभा निषाद तथा अंशिका यादव द्वारा लोक गायन और निधि यादव,बृजेश यादव, विजय बहादुर यादव, सुरेश जौनपुरी, अमन दुबे, विवेक मिश्रा वरदान,सूरज यादव, शशिकान्त यादव, राहुल पाठक के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
तहसील मछलीशहर से अशोक कुमार लोकसंगीत गायक तथा तहसील मडियाहु से अब्दुल रशीद अली एंड पार्टी और शेसन लाल सरोज द्वारा लोकसंगीत गायक प्रदूम कुमार सरोज द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। तहसील शाहगंज में नरेन्द्र यादव सहित अन्य तहसील केराकत से योगेन्द्रनाथ चौबे सहित अन्य द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। सभी प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्यों के द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
16 जनवरी 2024 को उपरोक्त स्थान पर ही शेष प्रतिभागियों की प्रतियोगिता करायी जाएगी।
कार्यक्रम का समापन जिला सूचना अधिकारी द्वारा किया गया।
उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी उपस्थित कलाकारों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी कलाकारों से अपील की कि पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार द्वारा देश व प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को संरक्षित किया जा सके तथा छिपी प्रतिभा को उभारा जा सके।
रिपोर्टर