
धूमधाम से मनाया गया रामसागर सिंह महिला महाविद्यालय के स्व. संस्थापक का जन्मदिन
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Apr 29, 2023
- 160 views
छात्रों के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शक भावविभोर
सुईथाकला। विकास खंड क्षेत्र सुईथाकला के रामसागर सिंह महिला महाविद्यालय एवं सन्त प्रसाद सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल मिसिरपुर के संस्थापक स्व.राम सागर सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने स्वर्गीय संस्थापक द्वारा शिक्षा, समाज एवं राजनीतिक क्षेत्र में किए गए योगदानों को याद करते हुए नमन किया। विधायक ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से ग्रामीण अंचल में विद्यालय की स्थापना संस्थापक ने की थी वह उद्देश्य तभी पूर्ण होगा जब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पूर्ण रूप से शिक्षित किया जाएगा। यही उनके जन्मदिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। प्रमोद कुमार मिश्र, संतोष सिंह, विनय त्रिपाठी, जगदीश सिंह, मनबोध सिंह आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ .रणजीत सिंह ने कहा कि किसी भी संस्था के कुशल संचालन के लिए उपलब्धता, व्यवहार, प्रवीणता एवं समर्पण की आवश्यकता होती है।उन्होंने विद्यालय के संस्थापक को कर्तव्यनिष्ठ, सत्य निष्ठ और बहुआयामी व्यक्तित्व बताया। पूर्व प्रधानाचार्य ने विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सराहा।प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार सिंह 'वत्स' ने कहा कि समाज के हर तबके के लोगों के बच्चों को शिक्षित करके श्रेष्ठ नागरिक बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। संस्थाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह वत्स ने संचालन करते हुए उपस्थित आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी सराहना लोगों ने जमकर किया। मौके पर सुमन सिंह, संजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि समोधपुर, अखिलेश सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, हनुमान शरण सिंह, विजय प्रकाश शुक्ल, डॉ. दिनेश कुमार सिंह ,प्रहलाद तिवारी, ठाकुर प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर