परिवार तथा खुद के जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन जरूरी :नागेंद्र प्रसाद सिंह

सरपतहां।। थाना क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर  में सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सरपतहां थाने के निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र- छात्राओं को  यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षक ने छात्र छात्राओं को अपने संबोधन में बताया कि यातायात के नियमों का पालन अपने परिवार तथा खुद के जीवन की सुरक्षा के लिए  बिल्कुल जरूरी है।  छात्रों को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों की जानकारी के अभाव और नियमों की अनदेखी के कारण ही दुर्घटनाओं से अधिकतर मौतें होती हैं। अपने संबोधन में उन्होंने  बताया कि हेलमेट पहनना मजबूरी नहीं बल्कि अपने परिवार और अपने स्वयं के जीवन की रक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय सिर में चोट लगने के कारण अधिकतर मौतें होती हैं।प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने छात्र-छात्राओं और आम जनमानस को यातायात के नियमों के पालन करने की अपील की। प्रधानाचार्य ने आम जनमानस के जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का अनुपालन आवश्यक बताया। छात्रों ने  तख्ती पर लिखे विभिन्न प्रकार के स्लोगन और संकेतों के माध्यम से यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मौके पर संतोष कुमार सिंह,विनय कुमार त्रिपाठी,पुष्पेंद्र बहादुर सिंह,राम बख्श सिंह,शोभनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट