
बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के योगदान को नहीं भूलेगा देश: विनोद सिंह
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Nov 27, 2022
- 286 views
संविधान देता है देश के नागरिकों को जीने का अधिकार -विनोद सिंह
समोधपुर ।। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिकों की स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए बाबासाहेब के योगदान को देश का प्रत्येक नागरिक हमेशा याद रखेगा। प्रधानाचार्य ने संविधान के महत्व को समझाते हुए छात्रों को बताया कि देश के हर नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता,एक समान शिक्षा एवं समानता का अधिकार मिला है जो संविधान के निर्माता बाबा साहेब की देन है।उन्होंने बताया कि हमारा संविधान हमें जीने का अधिकार देता है इसके लिए प्रत्येक नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं जिनका पालन हमें अनिवार्य रूप से करना होता है अन्यथा उल्लंघन करने पर न्यायालय हमें दंडित भी करता है।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि 1949 को, संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को सूचित किया था कि भारत सरकार ने नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर को प्रतिवर्ष 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
अंग्रेजी प्रवक्ता विनय कुमार त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिकों के अधिकार की रक्षा करता है जिससे हर नागरिक सम्मान पूर्वक जीवन जी पाता है।उन्होंने कहा कि जब हमारे अधिकारों का कोई भी हनन करता है तो न्यायालय और कानून हमारे अधिकारों की रक्षा करता है।भौतिकी प्रवक्ता धर्मदेव शर्मा ने छात्रों को बताया कि यदि संविधान न होता तो देश और समाज में मनुष्य का भी कोई अस्तित्व न होता।नवीन सिंह ने संविधान के निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रस्तावना को पढ़कर छात्र -छात्राओं को सुनाया जिसे शिक्षकों व सभी छात्रों ने भी दोहराया।मौके पर अरुण कुमार मौर्य,संतोष भारती,मनीष रावत, देवेंद्र कुमार चौधरी,कृष्ण मोहन श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र बहादुर सिंह,प्रगति सिंह,सुरेश उपाध्याय ,ज्योति प्रकाश मौर्या,सोनी सिंह ,अमृतलाल विश्वकर्मा,मनोज तिवारी, मनोज सिंह ,दिनेश कुमार सिंह,प्रीति बरनवाल ,विकास तिवारी, लाल बहादुर, जितेंद्र बहादुर सिंह (बबलू),मुरली सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर