जय गुरुदेव के सत्संगी प्रेमी चलाएंगे जागरूकता कार्यक्रम

नशा मुक्त और शाकाहारी  बनाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान


जौनपुर शाहगंज ।। तहसील क्षेत्र के विकासखंड क्षेत्र खुटहन अंतर्गत तिलवारी  पिलकिछा में  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पौराणिक एवं ऐतिहासिक गोमती नदी के तट पर 8  नवंबर मंगलवार को प्रातः 4 बजे से काढ़ा एवं भोजन प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रख्यात आध्यात्मिक संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत सद्गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज के आह्वान पर 2 महीने शाकाहारी प्रचार-प्रसार के अभियान को जोर शोर के साथ सत्संगी  प्रेमियों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर आदेश के अनुपालन के क्रम में विभिन्न प्रकार से स्लोगनों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।यह जागरूकता कार्यक्रम मनुष्य की आध्यात्मिक उन्नति एवं समाज हित की दृष्टि से कल्याणकारी होगा।  इस जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर  कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट