147 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में याद किए गए लौह पुरुष सरदार पटेल

जौनपुर ।। भारत के महान राष्ट्र निर्माता भारत रत्न  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की  147 वीं जयंती श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई।प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के नायक सरदार पटेल ने देश की एकता ,संप्रभुता  एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने का सपना साकार किया था। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को देश का प्रत्येक नागरिक हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए क्योंकि इससे बढ़कर कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र की सुरक्षा से ही हमारी सुरक्षा सुनिश्चित होती है। आधुनिक युग में आतंकवाद को उन्होंने वैश्विक खतरा बताते हुए चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सर्वस्व  न्यौछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। 

भौतिकी प्रवक्ता डी.डी.शर्मा ने  शिक्षकों और छात्र- छात्राओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। देश के उत्थान के लिए पटेल द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान के विषय में उन्होंने छात्रों के बीच विस्तार से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि 1918 में सत्याग्रह आंदोलन में अपने राजनीतिक गुरु गांधीजी के साथ  बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। किसानों को लगान से मुक्ति दिलाने में  उनका सबसे अहम योगदान रहा।उन्होंने सरदार पटेल की 182 मीटर विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देश की एकता का प्रतीक बताया । अर्थशास्त्र के प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह  ने बताया कि देश के ऐसे महापुरुषों की विचारधारा पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है ।जीव विज्ञान के प्रवक्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनके आदर्शों और शिक्षाओं को अमल में लाकर ही उनके सपनों का भारत बन सकता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंग्रेजी प्रवक्ता विनय कुमार त्रिपाठी ने देश के चौमुखी विकास में उनके महान योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 22 वीं सदी का भारत उनके पद चिन्हों पर चल कर ही मजबूत बन सकता है। मौके पर  संतोष भारती,अरुण कुमार मौर्य,मनीष रावत, देवेंद्र कुमार चौधरी, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र बहादुर सिंह,नवीन सिंह ,प्रगति सिंह,सुरेश उपाध्याय ,ज्योति प्रकाश मौर्या, सोनी सिंह ,विकास तिवारी, लाल बहादुर, जितेंद्र बहादुर सिंह (बबलू),मुरली सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट