बिना गुरु के विकसित राष्ट्र की परिकल्पना असंभव -उषा सिंह

सुईथाकला ।। कंपोजिट विद्यालय बसौली  के छात्रों ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं प्रथम उपराष्ट्रपति, महान लेखक एवं शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस केक काटकर विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने  छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि  किसी भी राष्ट्र की उन्नति बिना गुरु के असंभव है यहां तक कि उस राष्ट्र को विकसित बनाने की परिकल्पना के पीछे गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि यदि हम अपने जीवन में प्रगति करना चाहते हैं और जीवन की बुलंदियों को छूना चाहते हैं तो हमें शिक्षकों का आदर और सत्कार करना होगा क्योंकि यही आदर भाव ही हमें सच्चा इंसान बनाता है जो गुरु का मुख्य कार्य होता है। मौके पर अंजनी कुमार इंद्रसेन तिवारी, वीरेंद्र प्रताप तिवारी, राजकुमार यादव ,अमरजीत यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव ,दिव्यांका तिवारी, शारदा देवी,ममता, बिंदुमती सिंह आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट