
भाजपा युवा नेता कौशिक कमलाकर पाटील के जन्मदिन पर युवाओं का लगा ताँता
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Sep 29, 2021
- 1169 views
मुंबई ।। भांडुप वेस्ट मे 28 सितंबर को भा.ज.पा युवामोर्चा ईशान्य मुंबई - महामंत्री एवं मम्मीज् फाउंडेशन के अध्यक्ष कौशिक कमलाकर पाटील का जन्मदिन गीता हाल मे धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 116 की भा.ज.पा नगरसेविका जागृती प्रतिक पाटिल भी उपस्थित थी।
बता दे कि युवा नेता कौशिक कमलाकर पाटील के जन्मदिन कि तैयारी सुबह से शुरू हो गयी थीं। शाम होते ही कौशिक पाटील के घर के सामने बीजेपी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता और आम जनता इकट्ठा होना शुरू हो गये थे। भांडुप मे उपस्थित सभी समाजसेवक अपने चहेते युवानेता को उनके जन्मदिन कि शुभकामनायें दे रहे थे। आम जनता भी युवा नेता से मिलकर कर उनको लम्बी उम्र की शुभकामनायें दे रही थी। इस अवसर पर आये हुये कार्यकर्ताओ मे युवा नेता कौशिक कमलाकर पाटील से मिलकर अपने आप को भाग्यशाली मान रहे थे। कौशिक पाटील ने सभी लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिनंदन किया। कौशिक पाटील ने अपने जन्मदिन पर उपस्थित हुये सभी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों, मित्रगणों तथा आम जनता का आभार ब्यक्त किया।
इस शुभ अवसर पर लायन मित्र मंडल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने आकर अपने युवा नेता कौशिक पाटील को जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर जनता और नगरसेविका के बीच सीधे संवाद हो रहे थे। नगरसेविका जागृती पाटील से मिलने के बाद स्थानिय लोग बहुत खुश थे और जागृती पाटिल की तारीफ कर रहे थे। नगरसेविका जागृती पाटील ने उपस्थित सभी लोगों का विनम्र भाव से अभिनंदन किया।
रिपोर्टर