
ईशान्य मुंबई के महामंत्री पद पर कौशिक कमलाकर पाटील की नियुक्ति - भारतीय जनता युवा मोर्चा
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Jul 18, 2021
- 2438 views
मुंबई।। ईशान्य मुंबई युवा मोर्चा का महामंत्री पद कौशिक कमलाकर पाटील को मिलने से भाँडुप विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मे खुशी के साथ जोश की लहर उठ चली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा - ईशान्य मुंबई का महामंत्री पद पर कौशिक कमलाकर पाटील की नियुक्ति हुई। इस खबर को सुनते ही कौशिक कमलाकर पाटील चाहने वाले और उनके मित्र एवं पदाधिकारियों बधाई संदेश की होड़ मच गई।
कौशिक कमलाकर पाटील का युवाओं मे पकड़ अच्छी है। कौशिक पाटील के साथ युवाओं की फौज है। आने वाले महानगर पालिका और विधानसभा के चुनाव मे अहम रोल निभा सकते हैं। कौशिक पाटील अपने खुशमिजाज चेहरा तथा अपने आत्मविश्वास के साथ अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ काम करते हैं। हर एक कार्यकर्ता को बहुत स्नेह देते है। हर समय समाज सेवा करने के लिये उपस्थित रहते हैं। उन्होंने भाँडुप विधानसभा मे बहुत से कार्य कीये हैं जो सहारानिय है।इसे देखते हुये भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यह निर्णय लिया।
महांमत्री पद मिलने पर अपने भाई यानी कौशिक कमलाकर पाटील को लायन मित्र मंडल - फरिदनगर (भांडुप ) के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दी बधाई । एम आर डी पाँलिटिकल इंस्टीटयूट के सभी सदस्यों के तरफ से भाई ( कौशिक पाटील )को बहुत बहुत बधाई।
रिपोर्टर