मुंबई मे सभी दुकानें खुलेगी लेकिन सम-विषम फार्मूला लागू होगा

मुंबई।। 1 जून से कोरोना की दूसरी लहर की गति अब पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई है। लॉकडाउन में छूट दी गई है। ब्रेक द चेन मुहीम के तहत मुंबई की सभी दुकानें से सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की परमिशन प्रशासन ने दी है। इसके अनुसार सड़क की दाई और बाई तरफ की दुकानें खोलने का टाइम टेबल तैयार किया गया है। जबकि शनिवार, रविवार इन दो दिनों में सारी दुकानें बंद रहेंगी।

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद मुंबई कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन 9 से 10 हज़ार तक पहुंच गई थी। इस वजह से संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए 23 अप्रैल से पुरे राज्य सहित मुंबई में लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन कोविड पॉजिटिविटी रेट 10% से कम होने की वजह से मनपा की सीमा में छूट देने का अधिकार संबंधित मनपा को दी गई है। इसके अनुसार मुंबई मनपा ने सोमवार को संसोधित नियामवली जारी की है। अब तक अत्यावश्यक सेवा की दुकानें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुली रहती थी। लेकिन अब यह समय बढाकर दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। यह परमिशन मनपा ने दी है।

दुकानों का टाइम टेबल

पहले सप्ताह - सड़क की दाई तरफ की दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खोलने की परमिशन दी गई है।

बाई तरफ की दुकानें - मंगलवार, गुरुवार इन दो दिनों में खुली रहेंगी।

अगले सप्ताह - सड़क की बाई तरफ की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुली रहेंगी। जबकि दाई तरफ की दुकानें मंगलवार और गुरुवार को खुलेंगी।

समय : सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

* ई-कॉमर्स के तहत अत्यावश्यक वस्तु सही है तो ही वस्तु के वितरण की परमिशन होगी।

* लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल दुकानों में अनिवार्य रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी मनपा ने दी है।

* मॉल और मल्टीप्लेक्स शुरू करने को लेकर फ़िलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार निर्णय लेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट