
महाराष्ट्र मे 8 से 15 दिन के लिए लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन, सीएम उद्धव ठाकरे 2 दिन मे कर सकते हैं ऐलान
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Apr 11, 2021
- 440 views
मुंबई ।। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि लॉकडाउन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। महाराष्ट्र में कड़े लॉकडाउन की जरूरत है। 12 से 15 अप्रैल तक हालात और खराब होंगे। कोरोना की चैन तोड़ना जरूरी है। वैक्सीन लगाने के बाद भी लोग कोरोना संक्रमित हो रहै हैं। संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी है। ठाकरे अगले 2 दिन में महाराष्ट्र में लॉकडाउन के फैसले का ऐलान करेंगे।
रविवार को राज्य कोविड टास्क फोर्स की आपात बैठक बुलायी गई ठाकरे ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में 8 दिन के लिए कड़ी पाबंदियां लागू हो सकती हैं। पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट दी जा सकती है। साथ ही वैक्सीनेशल की रफ्तार बढ़ानी होगी। वहीं बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए। सर्वदलीय बैठक खत्म हो चुकी है। साथ ही महाराष्ट्र में रविवार 11 अप्रैल को राज्य कोविड टास्क फोर्स की आपात बैठक बुलायी गई है।
रिपोर्टर