जनता के दिल का दर्द समझ सकती है सपा-आरिफ सिद्दकी

भदोही । सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि गृहस्थी में ईधन गैस आज के समय में मुख्य कडी है। गृहणियों को भोजन बनाने में सहूलियत होती है।लेकिन भाजपा सरकार गरीबो के रोज मर्रा जरुरतो के चीजो में 50 प्रतिशत बढोत्रि कर अपने गरीब विरोधी नीति व विचार से अवगत करा दिया।देश की महिलाएं केंद्र व प्रदेश सरकार के महंगाई पर नियंत्रण न कर पाने को लेकर नाराज है।महिलाएं अब सपा गठबंधन की ओर देख रही है।बस सभी को 2019 लोकसभा चुनाव का इंतेजार है।जनता चुनाव में जुल्मी, अत्याचारी व गरीब विरोधी भाजपा सरकार को जड से उखाड फेकने को तैयार है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि ईधन गैस 900 में गृहणियां खरीदने को विवश है।अधिकांश तो एकट्ठा 900 जुटा ही नही पा रही है।सरकार सब्सिडी की बात तो कर रही है।कितनो के खाते में जा रहा है समझ से परे है।कितने लोग  सब्सिडी के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे है।इसके अलावा सब्जी में भी महंगाई की मार है।अन्यदाता किसान की फसल व हरी सब्जिया  छुट्टा पशुओ के चलते सुरक्षित नही है।नीजी विद्यालयो में मनमानी फीस वसूली हो रही है।ऐसे तमाम समस्या है जिसको केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार दूर करने में विफल साबित हो गई है।कार्यकर्त्ता जन समस्याओ को लेकर संघर्ष करते है।सपा के नीतियों विचारो से जन जन को अवगत कराते रहे।पूर्व सपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओ व परियोजनाओ का भी बखान करे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट