
भाजपा मनपा में सत्ता की असली हकदार हैं
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Nov 29, 2020
- 476 views
मुंबई।। दादर मे भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा इकाई का एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि का स्वागत एवं सत्कार उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में मुंबई के सभी जिलों के उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का सत्कार किया गया। समारोह में उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी का भी स्वागत एवं सत्कार किया गया। समारोह में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की आगामी आने वाले समय के लिए उत्तर भारतीय मोर्चा की राजनीति के मैदान में अहम भूमिका होगी जिसके लिए उत्तर भारतीय मोर्चा के कार्यकर्ता तैयार रहें।
मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा की उत्तर भारतीय मोर्चा आगामी मनपा के चुनाव में मनपा में कमल खिलाकर नया इतिहास रचे। इसके लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित होकर आगे बढ़े इस दौरान उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश जिला स्तर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर