
मुंबई मे सैकड़ों कार्यकर्ता डेमोक्रॅटिक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हुये
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Nov 27, 2020
- 538 views
मुंबई।। 26 नवंबर को मुंबई के फोट एरिया मे डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर के पोते आनंदराज अंबेडकर की राजननितिक पार्टी रिपब्लिकन सेना को छोड सैकड़ों कार्यकर्ता डेमोक्रॅटिक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गए हैं।रिपब्लिकन सेना को बहुत छति हुई होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि आंबेडकर विचारो को सत्ता में लाने और अंबेडकर आंदोलन को अधिक व्यापक और स्वाभिमानी बनाने के लिए कई लोग रिपाई डेमोक्रेटिक पार्टी में कूद गए हैं। इसका श्रेय समाजभूषण वसंत कांबळे को ही जाता है।
डॉ. राजन माकणीकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेमोक्रॅटिक आरपीआय के युवाध्यक्ष कनिष्क कांबले को युवा विद्वान और राजनीतिक रूप से महत्वाकांक्षी एवं उच्च शिक्षित पार्टी के नेता के रूप में देखा जा रहा है। इसी के चलते बहुत से कार्यकर्ता डेमोक्रॅटिक आरपीआय मे शामिल हो रहे हैं। समाजभूषण वसंत कांबले के प्रवेश ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) को संजीवनी के रूप मे प्राप्त हुई है। सबसे बडी बात हैं की रिपब्लिकन सेना में एक बड़ी दरार पैदा हो गई। जिससे कार्यकर्ताओं का एक बड़ा कैडर जल्द ही डेमोक्रेटिक आरपीआई में शामिल हो जाएगा और राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि डेमोक्रेटिक ग्रुप का आरपीआई में किसी अन्य समूह की तुलना में बेहतर भविष्य होगा।
केंद्रीय महासचिव डॉ. राजन माकणीकर ने आगामी नगर निगम को ध्यान में रखते हुए इच्छुक कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यालय मे संपर्क करणे की अपील की है।
रिपोर्टर