
सादगी से मना बाबुल का जन्मदिन
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Nov 25, 2020
- 374 views
मुंबई।। भांडुप में रहने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, असहाय और दुर्बल लोगों के मसीहा, धर्मपरायण, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा उपाध्यक्ष, बॉलीवुड निती फिल्म्स के प्रोड्यूसर, रामेश्वर सेवा सहकारी संस्था के चैयरमैन, भांडुप रत्न एवं समाजसेवक बाबुल दुबे का जन्मदिन सादगी से मनाया गया।
23 नवंबर केे दिन जंघई के श्री विश्वनाथ दुबे के परिवार में जन्मे बाबुल दुबे ने इस कोरोना महामारी के लॉक डाऊन में अनगिनत लोगों को राशन और धन देकर सहायता प्रदान की। लॉक डाऊन में जनसमुदाय की तकलीफों और दुखों से क्षुब्ध इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने के विचारों के बावजूद लोगों का बधाई देने का तांता लगा रहा, बाबुल दुबे ने अपने सहयोगियों के साथ मुलुंड पूर्व स्थित हरिओम नगर के पास के डंपिंग ग्राऊंड पर जाकर गरीब लोगों में भोजन और मिठाई का वितरण करते हुए अपने उद्गारों को व्यक्त करते हुए कहा कि शाम तक समाज के कई और दुर्बल लोगों तक मदत का हाथ पहुंचाने का विचार व्यक्त किया और अपने समाजिक कार्यों में एक और अध्याय जोड़ दिया। बाबुल दुबे को समाज के कई समाजिक मंडलों और समाज के अग्रजो द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं व आशिष प्रदान किए, बाबुल दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे ही साथ और आशिर्वाद की कामना की है।
रिपोर्टर