भांडुप के शिवाजी तलाव पर छठ पूजा का आयोजन समपन्न हुआ।

मुंबई।। भांडुप पश्चिम मे शिवाजी तालाब के पास संदेश  फांऊडेशन के द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया गया था। वैसे तो हर साल संदेश फांउडेशन के द्वारा छठ पूजा मे बडी रौनक रहती है। धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार छठ पूजा कोरोना काल के तहत महाराष्ट्र सरकार के नियमानुसार मनाया गया।  आज छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन हो गया है।  व्रती ने सुबह 06:30 से 06:49 बजे सूर्य देव को अर्घ्य दिया। शनिवार को व्रती छठ घाट से आकर व्रत का पारण किया। हालांकि कई राज्यों में छठ घाट पर जाकर पूजा करने पर बैन था।

उत्तर भारतीयों के लोकप्रिय नेता संजय शर्मा ने बताया। कि हमने महाराष्ट्र सरकार के द्वारा कोरोना के तहत सभी नियमों का पालन करते हुये BMC और पोलीस प्रशासन से इजाजत लिया थे। प्रशासन की ओर से कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जैसे की मास्क लगाकर जाना अनिवार्य था।इसके अलावा कृत्रिम तालाब बनाया इत्यादि था।

भांडुप मे उत्तर भारतीय लोगों  के लिये संजय शर्मा हमेशा खडे दिखाई पडते है। मात्रा तीन दिन मे छठ पूजा के परमिशन से लेकर और कृत्रिम तलाव बनकर तैयार कर दिया।  संजय शर्मा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट