भांडुप मे कोरोना काल के नियमों का पालन करते हुये छठ पूजा का समापन

मुंबई।। भांडुप पश्चिम मे छठ पूजा पर रौनक दिखाई दिया।आज छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन हो गया है।  व्रती ने सुबह 06:30 से 06:49 बजे सूर्य देव को अर्घ्य दिया। शनिवार को व्रती छठ घाट से आकर व्रत का पारण किया। हालांकि कई राज्यों में छठ घाट पर जाकर पूजा करने पर बैन था।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, 116 वार्ड की नगरसेविका जागृती प्रतीक पाटील ने भांडुप मे रह रहे उत्तर भारतीयों का प्रमुख पर्व छठ पूजा के लिये BMC और पुलिस प्रसाशन से अनुमति लेकर छठ पूजा का आयोजन कराया।  प्रशासन की ओर से कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जैसे की मास्क लगाकर जाना अनिवार्य था। इसके अलावा कृत्रिम तालाब बनाया इत्यादि था।

मम्मीज् फांउडेशन के अध्यक्ष कौशिक कमलाकर पाटील ने बताया। महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना काल के सभी गाईडलाईन का पालन करते हुये हमने छठ पूजा मनाया।सबसे पहले गेट के पास सैनिटाइजर और मास्क की वेवस्था थी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुये कृत्रिम तालाब मे बारी बारी से जाने की अनुमति थी।

भांडुप विधानसभा का युवा नेता कौशिक कमलाकर पाटील ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। जिन्होंने इस कार्यक्रम को पूरा करने के लिये तीन दिनों से कंधा से कंधा मिलाकर उनके साथ दिया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट